डेस्क : बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) के तारीख की घोषणा कर दी गई है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य अनुदेशक शिक्षक की परीक्षा 7 नवंबर 2019 को होगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार की परीक्षा का कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, SC-ST और दिव्यांग के लिए 45 प्रतिशत कट होगा.

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने स्कूलों में रिक्तियां भी जारी की है उसके अनुसार 9 और 10वीं कक्षा के लिए 25270 पद रिक्तियां हैं. उच्च माध्यमिक कक्षा के लिए 12065 रिक्तियां जारी की गई है.
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
खास बात ये कि जितनी रिक्तियां विज्ञापित होंगी उतना ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा. मेधा सूची कोटि और अंक के अनुसार तैयार किए जाएंगे.

बता दें इसके तहत सात विषयों के लिए परीक्षा ली जाएगी. एक प्रश्न के चार विकल्प होंगे और निगेटिव मार्किंग नहीं किए जाएंगे.

उच्च और उच्चतर दोनों के लिए बीएड की डिग्री अनिवार्य होगी. हालांकि कंप्यूटर साइंस में आवेदन करने वालों के लिए बीएड डिग्री अनिवार्य नहीं है. उन्होंने बताया कि शारीरिक शिक्षक के लिए भी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. फॉर्म भरने की तिथि 9 सितंबर से 18 सितंबर तक है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !