डेस्क : बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) सात नवंबर को आयोजित की जायेगी. इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के चेयरमैन आनंद किशोर ने दी.

साथ ही उन्होंने परीक्षा का कट ऑफ की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा का कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, एससी-एसटी और दिव्यांग के लिए 45 प्रतिशत तय किया गया है. परीक्षा के संबंध में उन्होंने बताया कि एसटीइटी परीक्षा 150 अंकों की होगी. इसमें 100 अंक विषय से आधारित होंगे, जबकि 50 अंक कला-खेलकूद पर होंगे. परीक्षा में बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को नौ सितंबर से 18 सितंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा. परीक्षा सात विषयों अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, हिंदी, संस्कृत और उर्दू के लिए ली जायेगी.

रिक्तियों के संबंध में उन्होंने बताया कि नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए कुल 25270 पद और उच्च माध्यमिक कक्षा के लिए 12065 पद के लिए रिक्तियां हैं. जितनी रिक्तियां विज्ञापित होंगी, उतने ही परिणाम घोषित किये जायेंगे. अंग्रेजी में 5054, गणित में 5054, सामाजिक विज्ञान में 5054, विज्ञान में 5054, हिंदी में 3000, संस्कृत में 1054 और उर्दू में 1000 रिक्तियां हैं. प्रश्नपत्र में एक प्रश्न के चार चार विकल्प होंगे. उत्तर गलत होने पर निगेटिव मार्किंग नहीं की जायेगी. अभ्यर्थियों की मेधा सूची कोटि और अंक के अनुसार तैयार की जायेगी.

साथ ही उन्होंने बताया कि विभिन्न वर्गों के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग होगी. इसमें सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम 37 वर्ष, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम 40 वर्ष, पिछड़ा और अति पिछड़ा के लिए पुरुष और महिला दोनों के लिए अधिकतम उम्रसीमा 40 वर्ष रखी गयी है.

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !