Breaking News

दरभंगा में फिर ट्रेन की बोगी में लगी आग, सवालों के घेरे में रेल प्रशासन

डेस्क : दरभंगा में रेलवे स्टेशन के पास स्थित यार्ड में खड़ी ट्रेन की बोगी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि आग दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में लगी. सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि ट्रेन की बोगी धू-धू कर जलती रही, लेकिन रेल प्रशासन समय रहते उसे बुझा पाने में नाकाम रहा.

मिली जानकारी के मुताबिक यार्ड में फायर ब्रिगेड की गाड़ी जाने के लिए रास्ता नहीं था. आग पर काबू पाने के लिए पहले सीज फायर का उपयोग किया गया, लेकिन लपटें कम नहीं हुईं. इसके बाद दरभंगा फायर बिग्रेड की तीन टीमों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने तक कोच जलकर पूरी तरह राख हो चुका था.

गनीमत ये रही कि यार्ड में खड़ी गाड़ियों में यात्री सवार नहीं थे. चार दिन के भीतर ट्रेन की बोगी में आग लगने की ये दूसरी बड़ी घटना है. ऐसे में रेलवे सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गया है.

बता दें कि बीते बुधवार की देर शाम दरभंगा स्टेशन स्थित यार्ड में शंटिंग के दौरान बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन संख्या 12565 में भी आग लग गई थी. इसमें ट्रेन की स्लीपर कोच डब्लयूजीसीएन 05210/सी धू-धूकर राख हो गई.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …