डेस्क : टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और राजनेता कीर्ति आजाद की बायोपिक क्रिकेट का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म को पूर वर्ल्ड वाइड में रिलीज किया जाएगा. पोस्टर में एक बैट नजर आ रहा है जिसमें टैग लाइन दी गई है कि बिहार के अपमान से सम्मान तक.

इसके साथ ही दूसरे पोस्टर में उनके जवानी के क्रिकेट से लेके अब तक का लुक दिखाया गया है. फिल्म क्रिकेट को योगेंद्र सिंह डायरेक्ट करेंगे और इस फिल्म को आरके जलान और सोनू झा प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, पोस्टर को क्रिकेट नाम के एक ट्विटर से ही शेयर किया गया है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पोस्टर में दिखाई दे रहे बैट पर लाल कलर का गमछा भी बंधा हुआ है, बैट पर बिहारी, करप्शन, दलित, पॉलिटिक्स भी लिखा हुअ है. इससे पहले टीम इंडिया के क्रिकेट खिलाड़ियो की बायोपिक की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी को पर्दे पर दिखाया गया है. इसके साथ ही टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान कपिल देव की भी बायोपिक बन रही है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं.

कीर्ति आजाद ने टीम इंडिया के लिए 25 मैचों में 269 रन बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में 135 रन बनाए हैं और इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 3 विकेट भी चटकाए हैं. आजाद ने टीम इंडिया के लिए साल 1980 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था. जब साल 1983 में टीम इंडिया ने वर्ल्डकप जीता था तो वह टीम का हिस्सा था. इसके बाद उन्होंने अपना लास्ट वनडे मैच साल 1986 में पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह स्टेडियम में खेला था.

अगर आजाद के राजनीति करियर की बात करें तो इनके पिता भागवत झा आजाद बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे. इसके बाद इन्होंने इनका राजनीति में पीछा किया और बिहार के दरभंगा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद के लिए चुने गए.

फिर 23 दिसंबर 2015 को दिल्ली के क्रिकेट निकाय दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को खुलेआम निशाना बनाने के लिए उन्हें भारतीय जनता पार्टी से निलंबित कर दिया गया.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !