दरभंगा : मैथिली लघु सिनेमा के 25 वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय मैथिली लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन दरभंगा में 7-8 सितम्बर को स्थानीय एमएलएसएम महाविद्यालय में किया जा रहा है।

पत्रकारों को उक्त जानकारी देते हुए मैथिली फिल्म अकादमी के संयोजक शशिमोहन भारद्वाज ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन बिहार के डीजी राकेश कुमार मिश्रा करेंगे।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
इस अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर मैथिली लघु फिल्म निर्माण, संभावना और साहित्य विषय पर संगोष्ठी, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

प्रेस वार्ता में श्याम भाष्कर, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सत्येन्द्र कुमार झा, डॉ. रमेश झा, डॉ. उषा चौधरी, डॉ. अमर कांत कुँवर, डॉ. सुधीर कुमार, वरूण कुमार झा, अनिल कुमार झा, सुजित कुमार आचार्य, शरद कुमार आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !