दरभंगा : बाढ़ से प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 6-6 हजार रूपया जी.आर. की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजने का कार्य किया जा रहा है। अब तक 5 लाख 10 हजार परिवारों के बैंक खाते में जी.आर. की राशि भेजी जा चुकी है।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने छूटे हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों के डाटा शुद्धिकरण का कार्य सोमवार से पहले पूरा करने का निदेश दिया है, ताकि उन्हें भी जी.आर की राशि भेजी जा सके।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है। इसे शीघ्रताशीघ्र पूरा करना नितांत आवश्यक है, ताकि विकास के अन्य कार्य में ध्यान दिया जा सके।

उन्होंने यह निदेश कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित पी.एफ.एम.एस. की समीक्षा बैठक में दिया है। उन्होंने कहा कि मिसमैच डाटा केवटी अंचल में ज्यादा है।

वहीं बिरौल, दरभंगा सदर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, गौड़ाबौराम अंचलों में रिजेक्ट डाटा बचा हुआ है, जिसका शीघ्र सत्यापन किया जाना है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !