डेस्क : दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में बेसिक लाइफ सपोर्ट कोर्स का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम वर्ष के 100 से अधिक छात्रों ने अभ्यास के द्वारा जीवन बचाने के गुर सीखे।

कार्यक्रम में एम्स पटना के शिशु रोग विभागाध्यक्ष डा. लोकेश तिवारी और उनकी टीम के द्वारा संपन्न कराया गया। इसमें एम्स से आए 6 प्रशिक्षकों ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों को और छात्रों को जीवन संजीवनी की शिक्षा दी।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
बीएलएसए या जीवन संजीवनी एक ऐसी पद्धति है जिसमें कोई भी आदमी की कहीं सड़क पर घर में अस्पताल में अचानक से सांसे हृदय या गति रुक जाए तो उसे इस प्रक्रिया द्वारा पुन: जीवित किया जा सकता है।

सभी छात्रों ने इसकी प्रैक्टिस की। कार्यक्रम का संयोजन डा. ओमप्रकाश ने किया। प्राचार्य डॉ. एच एन झा, डॉ. एसडी सिंह, डॉ. शीला कुमारी, डॉ पीके लाल, डॉ. के एन मिश्रा, डॉ. रिजवान हैदर इत्यादि कई शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !