सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। दोपहर 4 बजे प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री संजय सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं केवटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा की भी विशेष उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह में शहर के शिक्षा, व्यवसाय एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
समारोह में मोहम्मद वसीम अख्तर, मोहम्मद शब्बानी, पूर्व मुखिया मोहम्मद शम्से आलम, मोहम्मद मिन्नत, रिंकू कुमार, मुकेश श्रीवास्तव, मनीष कुमार, लखन कुमार, दिलशाद, नूर उल हक, मोहम्मद दुलारे एवं फूल बाबू सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी ने Shrivastava Enterprises के सफल संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

घर बनाने और निर्माण सामग्री की खरीदारी के लिए वन-स्टॉप सेंटर
Shrivastava Enterprises की खासियत यह है कि यहां घर निर्माण और बाथरूम से संबंधित जरूरतों के लिए विभिन्न प्रकार के सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। प्रतिष्ठान के संचालक पुन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि यहां बाथरूम एवं घर की फिटिंग से जुड़े सामान के साथ-साथ बालू, सीमेंट, गिट्टी और निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि अब लोगों को घर बनाने या मरम्मत कराने के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। ग्राहक अपनी निर्माण संबंधी जरूरतों का सामान एक ही स्थान से प्राप्त कर सकेंगे। इसका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सुविधा देना और उनकी खरीदारी को आसान बनाना है।
प्रतिष्ठान के संचालक पुन्नू श्रीवास्तव एवं श्रीवास्तव परिवार ने समारोह में शामिल हुए सभी अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !