डेस्क : सुबह सुबह दरभंगा में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। शव की शिनाख्त 35 वर्षीय मनीष कुमार सिंह के रूप में की गई है जो लखीसराय का रहने वाला है और करीब एक दशक से दरभंगा में रहकर सैदनगर में गिट्टी बालू बेचने का काम कर रहा था।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर में स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी में एक तालाब के सटे जलकुंभी के पास युवक का शव गुरूवार की सुबह मिला। सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

बता दें कि मृत युवक मनीष कुमार सिंह लखीसराय निवासी शिवदानी सिंह का पुत्र है जो बीते 10 वर्षों से दरभंगा के सैदनगर में विश्वकर्मा मन्दिर के पास किराये के मकान में रह कर बालू गिट्टी का व्यवसाय करता था। युवक के पास दो मोबाइल एवं पैसे भी बरामद हुए हैं।

साथ ही घटना स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर उसका एक बाइक भी मिला है जबकि हेलमेट लाश के निकट ही था। युवक के गले पर खरोंच का निशान है। आशंका जतायी जा रही है मुँह नाक बंद करके दम घोट कर हत्या की गयी है। इस संबंध में मौके पर पहुँचे ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उस इलाके में शराब कारोबारी हावी हैं जिस कारण असामाजिक तत्वों का उस इलाके में जमावड़ा लगता है। हालांकि किसी से भी मनीष की दुश्मनी या हाल के दिनों में नोंक-झोंक की बात स्थानीय लोग नकार रहे हैं। वहीं कुछ लोग प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस हर बिंदुओं को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुबह 4 बजे तक वह गिट्टी किसी ग्राहक को भेजने का कार्य कर रहा था। वहीं स्थानीय सूत्रों ने बताया कि सुबह 4 बजे के करीब कुछ चिल्ला-चिल्ली की आवाज सुनाई भी पड़ी थी जबकि सुबह उठते ही इस युवक का शव देखा तो आश्चर्य चकित रह गया।

मृतक का अपने ही जिले के एक व्यक्ति जो परिवार सहित शास्त्री नगर में किराये के मकान में रहता है, उसके यहां आना जाना था। उसी घर के निकट लाश भी मिली है। इसलिए पुलिस ने उक्त व्यक्ति को एवं उनके परिवार के दो अन्य सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि उसका एक पुत्र मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसे भी पूछताछ के लिए खोज रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !