Breaking News

मधुबनी में बिजनेसमैन की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या

डेस्क : बिहार के मधुबनी से बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि मधुबनी जिले के भरगामा गांव के पास एक बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि लूट के दौरान अपराधियों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक कपड़ा कारोबारी घटना के दौरान दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कारोबारी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था. इस दौरान ही बाइक सवार अपराधियों ने बीच रास्ते में रोक लिया और लूटपाट करने लगे. जब कारोबारी ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी.

Crime

गोली लगने के बाद कारोबारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, कारोबारी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Check Also

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …

बिहार पुलिस के पैंथर टीम के 2 जवानों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

  डेस्क। बिहार के मधुबनी के कलुआही थानाक्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस की पैंथर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *