दरभंगा। कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह समारोह के अंतिम दिन विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन को आमंत्रीत किया गया था। इस मौके पर शहनवाज हुसैन, नगर विधायक संजय सरावगी, संस्कृत वि0 वि0 के प्रभारी कुलपति निलिमा सिंह, कामेश्वर झा, प्रख्यात पत्रकार प्रेमचन्द्र झा मंच पर मौजूद थे। मंच का संचालन श्रीमति त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन कि शुरूआत मार्लापण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शहनवाज हुसैन ने संस्कृत विश्वविद्यालय में आकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। उनके अनुसार संस्कृत भाषा को अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृत की जरूरत हमारे जन्म लेने से लेकर हमारे मृत्यु के बाद भी होती है। संस्कृत को देव भाषा भी माना गया है, तो हमे इस भाषा का ज्ञान तो होना ही चाहिये। उन्होंने संस्कृत विश्वविद्यालय को सेंट्रल विश्वविद्यालय बनाने की भी बात कही तथा उन्होंने कहा कि हमारे यहाॅ संस्कृत सिखाने के लिए छोटे-छोटे कोर्स की आवश्यकता है। जिसमें लोग कम समय में इस भाषा को सिख सकें। उसके बाद शहर के मुद्दों को लेकर उन्होंने एयरपोर्ट के फिर से खुलने के भी संकेत दिये है।
Check Also
डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …
दरभंगा में 17 जब्त वाहनों की नीलामी, 9.23 लाख रुपये राजस्व मिलने की संभावना
मद्यनिषेध अधिनियम के तहत जब्त एवं राज्यसात 17 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 09 सामान्य एवं …
पैगम्बर हजरत मुहम्मद के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाएं : उलेमा
हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस पर आयोजित तीन दिवसीय जलसा सीरतुन्नबी का हुआ समापन विभिन्न प्रदेशों …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !