डेस्क : बिहार प्रदेश युवा जनता दल (यू०) के संगठन सचिव सह मुजफरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा उर्फ़ बिल्टू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय के साथ सभी वर्गों का विकास किए ।
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों ने बिहार की युवाओं को अपने सपने साकार करने के लिए दिए हैं पंख । 2015 मे अपने नए कार्यकाल की शुरुआत के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय की शुरुआत की।
स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 20 से 25 उम्र के बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार तलाशने के दौरान सहायता के तौर पर 1000 रूपये प्रति माह भत्ता दिया जाता है। जिस से अब तक 1.33 लाख युवाओं को लाभान्वित किया गया है। राजेश्वर राणा ने बताया कि कि नीतीश सरकार द्वारा 2016 मे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई । योजना के तहत बिहार के स्थायी निवासी 12 वीं पास विद्यार्थी को आगे पढ़ाई जारी रखने को लेकर 4 लाख तक शिक्षा ऋण दिया जाता है।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से अब तक क़रीब 1.11 लाख छात्रों को चार-चार लाख रुपया का ऋण दिया गया। योजना के तहत विद्यार्थियों को बैंक की अपेक्षा मात्र 4 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है। वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति ,महिला और विकलांग को मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है। राजेश्वर राणा ने आगे बताया कि नौकरी योग्य लड़कियों को आरक्षित रोज़गार महिलाओं का अधिकार निश्चय से राज्य की सभी सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !

