सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : दरभंगा सदर के नये एसडीओ के रूप में 2019 बैच के IAS अधिकारी स्पर्श गुप्ता ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया।
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण

स्वर्णिम टाईम्स से बातचीत में अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार यहां के लोगों ने राकेश सर को सहयोग दिया उन्हें भी उसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा है। आम लोगों की जो भी समस्याएं होगी उसका त्वरित समाधान करने की पुरजोर कोशिश करूंगा।

नए एसडीओ ने विधि व्यवस्था को प्राथमिकता वाला काम बताया। साथ ही जन वितरण प्रणाली को बेहतर तरीके से लागू कर ससमय सही लाभुकों तक लाभ पहुंचाने, सब्जी मंडी वाले कार्यों को आगे बढ़ाते हुए अतिक्रमणकारियों पर लगाम लगाने वाले कामों को भी प्राथमिकता सूची में रखा।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !