सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा : युवा रक्तवीर समूह दरभंगा की ओर से आलोक रंजन के सोलंकी निवास मोहल्ला सेनापथ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम

इस रक्तदान शिविर में डीएमसीएच के ब्लड बैंक के प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार की उपस्थिति में रक्त वीरों की रक्त सैंपल लिया गया साथ ही डीएमसीएच के ब्लड बैंक के और कर्मियों ने तन्मयता के साथ इस शिविर को सफल बनाने के लिए लगातार लगे रहे।

युवा रक्त वीर समूह के संस्थापक आलोक रंजन और पुरुषोत्तम राठौर ने कहा कि इस बैनर के माध्यम से हम लोगों का यह छोटा सा प्रयास जिला के सभी युवाओं को रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा और इस तरह का आयोजन समय-समय पर होता रहेगा।

आलोक रंजन ने कहा कि रक्त दान से बड़ा कोई दान नहीं होता है आज इस शिविर के माध्यम से जो भी रक्तदाता यहां उपस्थित हैं उन्हें यह मालूम नहीं है कि यह रक्त किस गरीब या किस जाति के लोगों तक उनका दिया हुआ रक्त पहुंचेगा इसके बावजूद यह लोग यहां उपस्थित हैं यह अपने आप में एक मिसाल हैं।
आज के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में करीब 20 लोगों ने अपनी स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया जिसमें प्रथम रक्तदाता सरोज कुमार झा के साथ-साथ डॉ एके विश्वास , राहुल रंजन , आलोक रंजन , राजीव कुमार , मोहम्मद शकील अहमद , राजेश कुमार सिंह , पवन कुमार पासवान , अमित कुमार , प्रह्लाद कुमार कमल , प्रकाश रंजन सिंह , पुरुषोत्तम राठौड़, राम शंकर सिंह , पंकज कुमार दास, सरिता देवी, आशुतोष कुमार सिंह इत्यादि थे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !