डेस्क : दरभंगा मंडल कारा के चाहरदीवारी में सुरंग होने से गुरुवार को पुलिस महकमे में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। मंडलकारा के पश्चिमी दिशा के चाहरदीवारी में सुरंग कर दिए जाने से जेल प्रशासन सकते में आ गए।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
आशंका व्यक्त की गई है कि किसी बंदी को भगा लिए जाने का प्लान तो नहीं था। घटना की सूचना जिला पुलिस को दी गई। इसके बाद सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की।

हालांकि पुलिस का कहना है कि चहारदीवारी के अंदर तार का पेड़ होने की वजह से किसी ने आसानी से पेड़ पर चढ़ने की नियत से दीवार को तोड़ा हो। यह भी आशंका व्यक्त की गई है कि किसी असामाजिक तत्व के द्वारा जुआ खेलने के लिए सुरंग किया हो। बहर हाल मामला जो भी हो पुलिस इसे गंभीरता से लेकर जांच में जुटी है। फिलहाल चाहरदीवारी दीवाल जोड़ने के कार्य को शुरू कर दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !