दरभंगा : बाहर फंसे श्रमिकों व छात्रों का बिहार वापसी जारी है इसी क्रम में गुरुवार सुबह 11:00 बजे दरभंगा पहुंची

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कुल 1258 यात्री उतरे जिसमें लगभग 90% यात्री दरभंगा जिला के हैं और बाकी लोग मधुबनी गोपालगंज सीतामढ़ी जिला के हैं ।

यह ट्रेन बुधवार को रात्रि 12:00 बजे लिंगमपल्ली आंध्र प्रदेश से चलकर गुरुवार सुबह 11:00 बजे दरभंगा पहुंची।

दरभंगा के यात्रियों को उनके गृह प्रखंडों में क्वारंटाइन होने भेज दिया गया। साथ ही अन्य जिलों के लोगों को बस के माध्यम से उनके गृह जिला भेजा गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !