Breaking News

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री शंख फूंक भगायेंगे कोरोना, बुद्ध पूर्णिमा पर घर में की हवन-पूजन

पटना (श्रवण राज) : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पूजा पाठ में जुटे।

शंख फूंक भगाएंगे कोरोना

मंगल पांडेय ने कई फोटो शेयर किया और लिखा कि ‘’आज बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूज्य पिता एवं परिवार के साथ अपने घर में पूजन हवन कर ईश्वर से दुनिया एवं भारत को कोरोना मुक्त कर स्वस्थ होने की प्रार्थना की.’’ इस दौरान मंगल पांडेय ने जमकर घंटी बजाई और शंख फूंके.

अब सवाल उठ रहा है कि क्या शंख फूंक देने से कोरोना बिहार और देश को छोड़कर भाग जाएगा?

बिहार में कोरोना टेस्ट अन्य राज्यों की अपेक्षा बहुत कम हो रहा है. इस बात को लेकर सर्वदलीय बैठक में तेजस्वी यादव ने भी आवाज उठाई थी।

जहानाबाद में एंबुलेंस के अभाव में एक बच्चे की मौत हो गई थी जिसे लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था में कमी को लेकर भी लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सवाल उठाते रहे हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने हेतु कई बार तेजस्वी यादव बिहार सरकार को जगाने की कोशिश करते रहें हैं। ऐसे में प्रतीत होता है कि मंत्री जी को इसकी चिंता तक नहीं है.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …