डेस्क : दरभंगा एसएसपी सहित कई पदाधिकारियों को रविवार को सोनपुर मेला में आयोजित पुलिस पारितोषिक समारोह में पुरस्कृत किया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पुरस्कृत होने वालों में सिटी एसपी योगेंद्र कुमार, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार, सिमरी थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव, अवर निरीक्षण बालेश्वर तिवारी, हरिशंकर ओझा, सहायक अवर निरीक्षक अमित रंजन और सियाराम शर्मा शामिल है। उनके अलावा तकनीकी सेल के रामबाबू राय, धनंजय कुमार, मो. असलम और अंकित कुमार को भी पुरस्कार दिया गया। हालांकि, एसएसपी बाबूराम के ट्रेनिग में रहने के कारण उनकी जगह सिटी एसपी ने पुरस्कार प्राप्त किया। बेहतर पुलिसिग के लिए अपने पदाधिकारियों के पुरस्कृत होने पर दरभंगा पुलिस आज अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रही है।

सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले का 24 घंटे के अंदर इस घटना का पर्दाफाश कर लूटे गई राशि को पानी से बरामद किया था। गौरतलब है कि मब्बी ओपी के शाहपुर स्थित दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर एक पेट्रोल पंप कर्मी से लाखों रुपये लूटकर फरार हुए पांच बदमाशों को दबोच कर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया था। इन लोगों के पास से पुलिस ने लोडेड पिस्टल के अलावा एक कारतूस, तीन मोबाइल, एक कार सहित लूट के 6 लाख 82 हजार 730 रुपये बरामद किए थे। पकड़े गए बदमाशों में यूपी के बनारस जिले के शिवपुर थाना के चांदमारी निवासी मान सिंह के पुत्र विशाल सिंह, अशोक यादव के पुत्र विशाल यादव, अरूण सिंह के पुत्र विशाल सिंह, दिनेश प्रसाद गौड़ के पुत्र कमलेश कुमार गौड़ और रामधनी विश्वकर्मा के पुत्र गौतम विश्वकर्मा शामिल थे। जबकि गिरोह के दो सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार थे। लेकिन एसएसपी बाबू राम के निर्देश पर दोनों को पकड़ने में दरभंगा पुलिस ने कामयाबी हासिल की थी। घटना का लाइनर व पेट्रोल पंप कर्मी सच्चितानंद मौर्या उर्फ सचिन उर्फ गुड्डु और दूसरा गिरोह का मास्टरमाइंड गौतम विश्वकर्मा शामिल था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !