झंझारपुर/मधुबनी संवाददाता(डॉ. संजीव शमा) : सरकार द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था मधुबनी द्वारा किसान प्लस टू उच्च विद्यालय बथनाहा परिसर में प्रधानाध्यापक, स्काउट गाइड के अरविंद कुमार और चंदन कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर के साथ – साथ अलग – अलग स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग दिया ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो.अब्दुश शकूर ने वृक्षारोपण में भाग ले रहे अभियानी से कहा कि हम सभी का उत्तरदायित्व बनता है कि जितनी ज्यादा संख्या में हो सके वृक्ष लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग करें । वृक्षारोपण के साथ ही प्रधानाध्यापक ने वृक्षों के रखरखाव के लिए छात्र – छात्राओं एवं ग्रामीणों से अपील किया ।

सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्रधान ने कहा कि सूबे की सरकार ने इस धरा को हरा भरा करने की ठानी है अतः हम सबकी भी नैतिक जिम्मेदारी है की अपना पूरा सहयोग करें ताकि पर्यावरण शुद्ध हो और पर्यावरण संतुलन बना रहे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्काउट गाइड के ट्रेनर अरविंद कुमार ,चंदन कुमार के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो.अब्दुश शकूर शिक्षकों में चंद्रदेव प्रसाद, शिवनारायण राय, अरविंद कुमार मंडल, विजेंद्र कुमार यादव, सत्यनारायण साह, अजय कुमार दास, मिन्नतुल्लाह, अब्दुल रशीद, कमलेश कुमार कामत, श्याम नारायण सिंह तथा स्काउट गाइड की आंचल कुमारी करिश्मा कुमारी, आदित्य कुमारी, प्रीति कुमारी, अनुपमाश्री, काजल कुमारी, खुशबू कुमारी, ज्योति कुमारी, मनीता कुमारी, पिंकी कुमारी, नीतीश कुमार, सचिन कुमार, अमरनाथ कुमार, राजकिशोर कुमार आदि शामिल थे ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !