
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने विपक्ष पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में संगठित अपराधों पर पूरी तरह रोक लग चुकी है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यहां कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस कानून-व्यवस्था की बदहाल तस्वीर पेश कर प्रदेश की छवि खराब कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध पर पूरी तरह अंकुश लग चुका है। कुछ स्थानों पर आपसी रंजिश में हत्या की घटनाएं हुई हैं। सरकार इस पर गंभीरता से कार्यवाही भी कर रही है।
- राजेश्वर राणा ने सीएम नीतीश के जन्मदिन पर दी बधाई, कहा – 2025 फिर से नीतीश
- दरभंगा में नवनिर्मित प्रेस क्लब का मंत्री महेश्वर हजारी ने किया उद्घाटन
- Career Point, Kota का दरभंगा में भव्य शुभारंभ, अब रूकेगा मिथिलांचल के बच्चों का पलायन
- नए वेराइटी व नए लुक के साथ श्री कलेक्शन शोरूम का शुभारंभ
- सैन्फ़ोर्ट इंटरनेशनल स्कूल का तीसरा Annual Sports Meet मनमोहन प्रस्तुति से बच्चों ने खूब तालियां बटोरी
श्रीकांत शर्मा ने उत्तर प्रदेश को ‘हत्या प्रदेश’ करार देने वाले सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अब अपराधियों को संरक्षण नहीं मिल रहा है। पिछली सरकार में अपराधी मुख्यमंत्री की सीट के पीछे बैठते थे। इनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। मालूम हो कि अखिलेश ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा था कि सहारनपुर के पत्रकार भाइयों की हत्या के बाद प्रयागराज में 12 घंटे में छह लोगों की हत्या। बिगड़ती कानून-व्यवस्था से उत्तर प्रदेश अब हत्या प्रदेश बनता जा रहा है। क्या भाजपा उत्तर प्रदेश की यही पहचान बनाना चाहती है? जब जनता को जान का भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास?
इसके अलावा बसपा प्रमुख मायावती ने भी सोमवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि यूपी की भाजपा सरकार के शासन में कानून का नहीं, बल्कि गुण्डों, बदमाशों और माफियाओं का जंगलराज चल रहा है, जिस कारण अब पूरे प्रदेश में हर प्रकार के अपराध चरम पर हैं और हत्याओं की तो बाढ़ सी आ गयी लगती है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कल ट्वीट कर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की आलोचना की थी।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)