Breaking News

राशन वितरण में हो रही हेरा फेरी को सप्लाई इंस्पेक्टर को बुलाकर कराया गया सही

प्रमोद राही (लखनऊ) :: नगराम क्षेत्र के इस्माइल नगर गांव में ग्रामीणों को दिए जा रहे राशन मे कोटेदार द्वारा की जा रही थी हेरा फेरी जिसको किसान मजदूर संगठन के किसानों ने संज्ञान में लेकर डीएम एसडीएम व मोहनलालगंज सी ओ को 6 अगस्त को घेराव कर धरना प्रदर्शन का ज्ञापन दिया गया था और 20 अगस्त को किसान मजदूर संगठन के किसानों ने मोहनलालगंज ब्लॉक को घेराव करने की चेतावनी दी थी जिसको लेकर किसानों और एसडीएम के बीच गांव में ही समझौता कराने की बात की गई एसडीएम से बात कर राशन वितरण प्रणाली के स्पेक्टर अशोक चौरसिया को गांव में ही बुला कर ग्रामीणों के राशन कार्डों को सही किया गया ग्रामीणों का आरोप था कि उनके राशन कार्डों की यूनिट कम कर दी गई है ग्रामीणों के राशन कार्डों में कहीं नाम गलत है तो कहीं आधार नंबर गलत था किसानों के शिकायत के बाद खाद्यान्न वितरण प्रणाली के इंस्पेक्टर अशोक चौरसिया ने इस्माइल नगर गांव पहुंचकर राशन की दुकान के कोटेदार प्रमोद को दंडित करते हुए ग्रामीणों के राशन कार्डों में हो रही कमियों को सही किया गया इस्माइल नगर गांव के किसानों के कुल दो सौ कारडो को सही किया गया

जिसमें 20 किसानों के अंतोदय कार्डों की कमियों को नहीं दूर किया जा सका जिनको सप्लाई स्पेक्टर ने दोबारा आकर सही कराने का आश्वासन दियासोमवार को इस्माइल नगर ग्राम में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और मोहनलाल गंज सप्लाई इंस्पेक्टर के प्रयास से गांव वासियों के राशन कार्ड में हेराफेरी को गांव में बैठकर दुरूस्त किया गया  सप्लाई इंस्पेक्टर ने कोटेदार से कहा सभी ग्रामीण लाभार्थियो को अगले महीने से सभी ग्रामीणों को राशन समय पर मिलना चाहिए अगर समय पर राशन नहीं दिया गया तो राशन की दुकान को निलंबित कर दिया जाएगा वही कोटेदार को बुलाकर निर्देश दिया कि राशन कार्ड धारकों को कोई कष्ट न हो उन्हें हर हाल में राशन मिलना चाहिए।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक यादव तहसील उपाध्यक्ष रमेश कुमार काशीप्रसाद, आदि मौजूद थे जिला महामंत्री लखनऊ राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन हरिपाल सिंह सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …