
राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: माल थाना क्षेत्र के भगवंतखेड़ा गांव में रविवार रात में अज्ञात चोरों ने घर के पीछे लगे पेंड के सहारे छत पर से घर में प्रवेश कर नकदी सहित लाखों के जेवर पार लगा दिया।पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।चोरी की घटनायें थमने का नाम नही ले रहीं हैं।नबीपनाह पंचायत के मजरे भगवंतखेड़ा में एक हफ्ते के अंदर चोरों ने दूसरी बार वारदात कर पुलिस को चुनौती दी है।भगवंतखेड़ा गांव निवासी रावेंद्र यादव के घर रविवार रात अज्ञात चोरों ने घर पीछे की बाग में लगे पेंड से घर की छत पर पहुंचे।जहां से घर मे प्रवेश कर घर में सोये हुये परिवारीजनों के कमरों की बाहर से कुंडियां बन्द कर दीं।उसके बाद कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमे रखी दो जोड़ी सोनी की झुमकी, दो मंगलसूत्र,दो जोड़ी पायजेब,तीन जोड़ी पायल व कमरपेटी सहित पांच हजार की नकदी पर हाथ साफ कर भाग निकले।जब रावेंद्र सोमवार सबेरे जागे तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला पड़ा देखा तो कमरे के अंदर पहुंचे जहां अलमारी टूटी देख कर भौचक्के रह गये।अलमारी से दोनों भाइयों की लगभग ढाई लाख कीमत के जेवर और पांच हजार की नकदी गायब थी। रावेंद्र ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पड़ताल शुरूकर दी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूरमाल इलाके में अज्ञात चोरों द्वारा दर्जनों चोरियों को अंजाम देने के बाद लाखों के जेवरात नगदी लेकर रफूचक्कर हो गये लेकिन पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा लिख कर जांच करने के नाम पर पीड़ितों को टरका देती है सबसे बड़ी बात तो यह है किसी भी चोरी का माल पुलिस खुलासा करने में नाकाम देखी जा रही है जिसके चलते अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद होते देखे जा रहे हैं और क्षेत्र में बड़ी बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं वहीं चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !