नगर निगम व पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही,1.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला,गोदाम में काफी मात्रा में छोड़ी प्रतिबंधित सामग्री
संदीप जायसवाल (लखनऊ) :: प्रतिबंध के बावजूद दुबग्गा में बड़े पैमाने पर गोदामो में स्टॉक की जा रही पॉलिथीन व अन्य सामग्री के खिलाफ प्रशासन ने छापा मारा।सोमवार को छापा मारकर लाखों की पॉलिथीन सहित प्लास्टिक की अन्य सामग्री जब्त की गई।नगर निगम प्रशासन ने विक्रेताओं से जुर्माना भी वसूल किया। नगर निगम में अवैध रूप से हो रही पॉलिथीन की बिक्री का संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा बड़े पॉलिथीन विक्रेताओं के गोदामो के खिलाफ अभियान चलाया ।नगर आयुक्त डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त डॉ अर्चना द्विवेदी व नगर निगम की टीम एवं सीओ मलिहाबाद शेषमणि पाठक,सीओ चौक प्रभारी निरीक्षक काकोरी प्रमोद कुमार मिश्रा,प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज नीरज ओझा आदि ने टीम के साथ नगर निगम के जोन-6 के छंदोईया स्थित यूनिटी कालेज के निकट तीन मकानों में बने गोदामों पर छापेमारी कर पॉलिथीन विक्रेता अशोक अग्रवाल,शरद अग्रवाल व जाहिद के किराए के घरों में बने गोदामों में छापा मारकर दर्जनों क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन,प्लास्टिक गिलास ,दोना,पत्तल सहित अन्य सामग्री बरामद की।नगर निगम के अंतर्गत लाखों रुपये की प्रतिबंधित पॉलिथीन सहित सामग्री
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
पकड़े जाने पर छोटे मोटे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।छापे की सूचना के बाद देखते ही देखते बाजार व सब्जी की दुकानों से पॉलिथीन गायब हो गई।प्रतिबंधित सामग्री को लेकर नगर आयुक्त ने बताया कि पर्यावरण के लिए हानिकारक पॉलिथीन व सिर्फ एक बार यूज करने वाली प्लास्टिक का प्रयोग कतई नहीं होने दिया जाएगा।यदि कोई प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री करता है अथवा पॉलिथीन में रखकर सामान बेचता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पॉलिथीन के खिलाफ अभियान लगातार चलता रहेगा।नगर आयुक्त ने बताया कि यह कार्यवाही काकोरी व ठाकुरगंज पुलिस की रेकी पर संयुक्त रूप से की गई है।इसमें काकोरी और ठाकुरगंज पुलिस का सहयोग सराहनीय है।पकड़े गये तीन गोदामों में से दो काकोरी थाना क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत आते हैं जबकि एक गोदाम ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की सीमा में स्थित है।

यह गोदाम दोनों थानों की सीमाओं पर स्थित हैं।गोदामों के मालिकों से एक लाख पछत्तर हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गये हैं।वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारियों ने गोदामों से काफी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री निकालवाई ही नहीं।अभी काफी मात्रा में गोदामों के अंदर प्रतिबंधित पॉलीथिन सहित अन्य सामग्री मौजूद है।अमीर के अनुसार गोदाम तीन दिन पहले शारिक पुत्र खुर्शीद अहमद ने किराये पर लिया था ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
