
लखनऊ।समाजवादी पार्टी के नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।सपा लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं।इससे पहले सपा के कई राज्यसभा सांसदों ने हाल ही में पार्टी छोड़ी है।शुक्रवार को सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद अनुराग पाण्डेय अपनी पार्षद माता गीता पाण्डेय सहित अपने दर्जनों साथियों के साथ सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गये थे।
- राजेश्वर राणा ने सीएम नीतीश के जन्मदिन पर दी बधाई, कहा – 2025 फिर से नीतीश
- दरभंगा में नवनिर्मित प्रेस क्लब का मंत्री महेश्वर हजारी ने किया उद्घाटन
- Career Point, Kota का दरभंगा में भव्य शुभारंभ, अब रूकेगा मिथिलांचल के बच्चों का पलायन
- नए वेराइटी व नए लुक के साथ श्री कलेक्शन शोरूम का शुभारंभ
- सैन्फ़ोर्ट इंटरनेशनल स्कूल का तीसरा Annual Sports Meet मनमोहन प्रस्तुति से बच्चों ने खूब तालियां बटोरी
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश एवं रास्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव तिलसुआ मलिहाबाद निवासी आलोक सिंह यादव ने सपा को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेते हुए पार्टी में शामिल हो गये।लगातार सपा नेताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे सपा के शीर्ष नेताओं को अब सोंचने पर विवश कर दिया है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)