
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी सेवा में घंटे देखकर काम करने की प्रवृत्ति पर कड़ा वार किया है। उन्होंने सरकारी कर्मियों को नसीहत वाले अंदाज में कहा कि कुर्सी हमेशा किसी के साथ नहीं रही है। न रोज मुझे मुख्यमंत्री रहना है और न रोज आपको अपने-अपने पद पर रहना है। कुर्सी चलायमान है। लेकिन जितने दिन व जितने समय कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है, यदि ईमानदारी के साथ जनता को जनार्दन मानकर किया जाए तो वह पारी यादगार बन जाती है। यादगार पारी व्यक्ति के साथ उसके संवर्ग को भी यशस्वी बनाती है। मुख्यमंत्री शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रांतीय सिविल सेवा (प्रोन्नत अधिकारी) संघ के सामान्य अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं रोज 17-18 घंटे काम करता हूं। इससे संतुष्टि मिलती है। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि सोना जितना तपता है वह उतना ही शुद्ध होता है। इसी तरह व्यक्ति भी जितना मेहनत करेगा, पसीना बहाएगा वह उतना ही खरा साबित होगा। उसकी विश्वसनीयता बढ़ेगी।
अधिवेशन को संघ के अध्यक्ष ओपी पाठक व महासचिव नंदलाल सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंघल के अलावा प्रदेश भर से आए संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
हमने समय से पहले पदोन्नति दी, आप अच्छे परिणाम दीजिए
मुख्यमंत्री ने प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारियों से कहा कि उनकी सरकार ने दो वर्ष के भीतर 295 अफसरों को पदोन्नति दी। नियमों को शिथिल कर समय से पहले पदोन्नति देने में भी संकोच नहीं किया। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति व मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का तत्परता से समाधान होना चाहिए। इस तरह हर संवर्ग के लिए सरकार कर रही है। ऐसे में अधिकारियों व कर्मचारियों से जिम्मेदारी के प्रति अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा करती है।
अफसरी और बाबूगिरी पर सुनाई खरी-खरी मुख्यमंत्री ने कहा कई अधिकारी समय से दफ्तर नहीं आते हैं। कई लोग मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों को बिना पढ़े व सुने ही निस्तारित लिख देते हैं। तमाम नगर निकाय अपनी आय बढ़ाने की सोचते नहीं और जो सरकार धन देती है, उसे खर्च नहीं कर पाते। राजस्व व पुलिस प्रशासन से जुड़ी 90 प्रतिशत समस्याएं आती हैं। उन्होंने कहा कि यदि वरिष्ठ अधिकारी इस तरह काम करेंगे तो मातहत बाबू कैसे करेंगे? उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन एक घंटे सुनवाई कर समस्या का समाधान शुरू कर दें, शिकायतें आनी कम हो जाएगी। नंदलाल अध्यक्ष, गुप्ता महासचिव चुने गए
प्रांतीय सिविल सेवा प्रोन्नत अधिकारी संघ के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मत से हुआ।मौजूदा महासचिव नंदलाल सिंह को संघ का नया अध्यक्ष और वीके गुप्ता को महासचिव चुना गया। उपाध्यक्ष के पद पर यूपी सिंह, राम कुमार गौतम, अजित कुमार सिंह, आशीष कुमार मिश्रा, संत कुमार और आनंद मोहन उपाध्यक्ष चुने गए। संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी ओम प्रकाश गुप्ता, केशवनाथ गुप्ता, पारस नाथ मौर्य और संजय यादव को दी गई। संगठन सचिव विनय कुमार मिश्र व कोषाध्यक्ष देशदीपक बनाए गए।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
परगना अधिष्ठान बहाल करने की मांग उठाई
प्रांतीय सिविल सेवा प्रोन्नत अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री से संवर्ग की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए परगना अधिष्ठान को फिर से जीवित करने और उसके सभी मदों में धन का आवंटन शुरू करने की मांग की है। संघ ने राजस्व विभाग में रिक्त चतुर्थ श्रेणी से लेकर तहसीलदार के पदों को तेजी से भरने और राजस्व प्रशासन को मजबूत करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग से आग्रह किया जा चुका है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !