डेस्क : दरभंगा एसएसपी बाबू राम ने मंगलवार को अनुसंधानकों के साथ बैठक कर कांडों के निष्पादन की समीक्षा की।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस दौरान उन्होंने निष्पादित कांडों का आरोप पत्र हर हाल में कोर्ट में समर्पित करने का आदेश दिया। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कहा कि सिर्फ रिपोर्ट कर देने से यह नहीं माना जाएगा कि कोर्ट में उन्होंने आरोप पत्र समर्पित कर दिया है, उन्हें अब रिपोर्ट करने के साथ कोर्ट की पावती रसीद भी संलग्न करनी होगी। इसका सख्ती से पालन करने को कहा गया।

उन्होंने बैठक में अनुसंधानकों से फीड बैक लिया। मसलन, कितने मामले लंबित है और कितने मामलों का निष्पादन लक्ष्य के अनरूप किया गया है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से किसी कांड को पेंडिग रखना अथवा निष्पादित मामलों में कोर्ट के अंदर आरोप पत्र समर्पित नहीं करना बड़ा अपराध है।

ऐसा स्थिति में संबंधित अनुसंधानकों को जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने बारी-बारी से कांडों के निष्पादन का हाल जाना। बैठक में नगर एसपी योगेंद्र कुमार सहित जिले के सभी अनुसंधानक पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !