दरभंगा : माध्यमिक शिक्षक पात्रता (STET) परीक्षा एवं शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा 2019 दिनांक 28 जनवरी 2020 को जिला मुख्यालय में कुल 08 केन्द्रों पर आयोजित होगी। इसमें से तीन परीक्षा केन्द्र सिर्फ महिला परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित की गई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वीसी करके उक्त परीक्षा को पूर्ण स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संचालित कराने हेतु कडे निदेश जारी किये गये है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को दो बार बारीकी से शारीरिक जाँच कराई जाये। इसमें परीक्षा गेट के पास एवं परीक्षा कक्ष में शारीरिक जाँच शामिल होगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी व्यक्ति यथा केन्द्राधीक्षक, वीक्षक, कर्मी, दण्डाधिकारी एवं परीक्षार्थी को मोबाईल फोन नहीं ले जाना होगा, यह पूर्ण रूपेण वर्जित होगा। परीक्षा के प्रश्न पत्र परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पूर्व ही खोले जायेंगे। इस परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी को जूता-मौजा पहन कर जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। साथ ही परीक्षा खत्म होने के पहले कोई परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं निकलेंगे। अध्यक्ष ने कहा है कि यह परीक्षा पूर्ण स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाये। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के लिए यह निदेश है कि वे आवंटित केन्द्रों पर सतत् भ्रमणशील रहकर कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न करायेगे। सभी दण्डाधिकारियों को एक लॉगबुक भी संधारित करने को कहा गया है कि वे कितनी बार किस-किस परीक्षा केन्द्र पर भिजिट किये है। उन्हें परीक्षा केन्द्र के भिजिटर पंजी पर भी हस्ताक्षर अंकित करने को कहा गया है।
जिलाधिकारी, दरभंगा ने STET परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त सम्पन्न कराने हेतु कल 01ः00 बजे अपराह्न सभी संबंधित केन्द्राधीक्षकों एवं दण्डाधिकारियों की बैठक बुलाई है जिसमें उन्हें कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु निदेश दिये जायेगे। इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में डी.एम.,एस.एस.पी., डी.ई.ओ., ओ.एस.डी., स्थापना उप समाहर्त्ता आदि उपस्थित थे।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !