दरभंगा। भारतीय साख एवं बचत स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड दरभंगा प्रमंडल कि शाखा का स्थानातंरण शिवधारा किया गया। अब भारतीय साख कि दरभंगा में दो शाखाऐं सेवा प्रदान करेंगी- कटहलवाड़ी और शिवधारा। शिवधारा शाखा का उद्घाटन भारतीय साख एवं बचत के चेयरमैन मो0 वसीम अहमद ने फिता काट कर किया। इस मौके पर भारतीय साख एवं बचत स्वावलम्बी सहकारी समिति के शाखा प्रबंधक उपस्थित हुए। इस मौके पर समिति चेयरमैन मो0 वसीम अहमद ने कहा कि सहयोग समितियाॅ का सुचारू रूप से चलाना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए काफी सहायक सिद्ध हो रहा है। बूंद-बूंद धन संचय करने से ही आर्थिक रूप से मजबूत बना जा सकता है। भारतीय साख के संचालन से शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया हो रहा है। शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने कहा कि भारतीय साख गरीब लोगों के आर्थिक सबल बनाने में काफी सहायक है। छोटी-छोटी रकम रोजाना जमा करने से वितिय स्वावलम्बी प्राप्त किया जा सकता है। जदयू कार्यकर्ता प्रकाश चैधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय साख एवं बचत निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक कार्य संचालन कर रहा है और क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा पहुॅच रहा है।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !