Breaking News

बिहार :: हड़ताली रसोईयों ने जमकर काटा बवाल, प्राचार्या पर हमले के साथ की तोड़-फोड़ व सब्जियों को तालाब में फेंका

दरभंगा / जाले : राढ़ी दक्षिणी पंचायत के बिहारी गांव स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय में शुक्रवार को एमडीएम रसोइयों ने जमकर बवाल काटा। दो आटो और दर्जनो बाइक पर सवार होकर पहुंचे विभिन्न स्कूल के रसोईयों ने विद्यालय में तैयार चावल को फेंक दिया।

कच्ची सब्जियों को बर्बाद कर दिया और स्कूल के चूल्हे और बर्तनों के साथ तोड़-फोड़ किया। आलू के बोरे को तालाब में फेंक दिया। बवाल से छात्र डर गए। सभी विद्यार्थी स्कूल छोड़कर रोते हुए अपने घर को चले गए। आक्रोशित रसोइयों ने स्कूल की कीबाड़ और खिड़की को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश किया। इसी क्रम में एक लाठी प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी के दाहिने हाथ पर लगी, जिससे वह जख्मी हो गई। रसोईयों ने स्कूल में लगभग 45 मिनट तक बवाल काटा। स्कूल का पठन-पाठन भी ठप करवा दिया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *