डेस्क : अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवें दिन जिले भर के आउटसोर्सिंग डाटा इंट्री ऑपरेटर जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष धरना सत्याग्रह पर डटे रहे। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के कार्यपालक निदेशक ने हड़ताली डाटा इंट्री ऑपरेटर के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु सभी सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव को पत्र भेजा है। इससे डाटा ऑपरेटर में काफी आक्रोश है। 
डाटा एंट्री ऑपरेटर ने धरना स्थल पर ही इस काले आदेश के प्रति को जलाते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई तथा सरकार से एवं कार्यपालक निदेशक से अविलंब संघ के पदधारकों से सम्मानजनक वार्ता कर हड़ताल समाप्त करने की दिशा में कार्रवाई करने का आग्रह किया।

बता दें कि जिले भर के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों का रजिस्ट्रेशन दवा वितरण का कार्य सहित सभी कार्य ठप है। मौके पर डब्लू कुमार, अशोक कुमार झा, सुरेश यादव, मनीष कुमार, राघव कुमार झा, पंकज कुमार, हरीनंदन कुमार, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, नबोध कुमार झा, सुनील कुमार झा आदि मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !