Breaking News

बिहार :: महिला सरपंच ने पर्यावरण के प्रति दिया बड़ा संदेश, बेटी की शादी पर लगाए 51 फलदार पौधे

दरभंगा : हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के मझोलिया पंचायत के सरपंच ममता देवी ने अपनी पुत्री की शादी पर होरलपट्टी गंगासागर तालाब के किनारे पौधरोपण की। 

आम सहित 51 फलदार पौधे लगाकर उन्होंने पर्यावरण के प्रति गहरा संदेश दिया। कहा कि जिस प्रकार पौधे लगाने से पूरा पर्यावरण हरा-भरा रहता है, उसी तरह मेरी पुत्री की शादी के बाद ¨जदगी हमेशा खुशहाल रहे इसी कामना के साथ पौधारोपण किया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण पर ध्यान नहीं देने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। जिससे कई तरह की बीमारी हो रही है। जिसको पौधा लगाकर ही संतुलित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन है। इससे ऑक्सीजन व पानी मिलता है। बिना वृक्ष के मनुष्य, जीव-जंतुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपने-अपने घर या आसपास एक-एक पौधा लगाने की अपील की। कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के सामान है। इस दौरान उपस्थित लोगों को पौधा लगाने व रक्षा करने के लिए संकल्प दिलाया।

मौके पर डॉ. परमानंद झा, सरपंच प्रतिनिधि पुण्यानंद झा उर्फ पूनम झा, हरिशंकर झा, मिन्द कुमार आचार्य, राजकुमार चौधरी उर्फ राजू चौधरी, शैलेन्द्र झा, रंजीत झा, रामनरेश झा, नवीन झा, राजनारायण झा, कृष्णदेव राय, देवचन्द्र झा, जीवनाथ राय, जुगनू झा आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *