Breaking News

सुविधा :: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, चार्ट बनने के बाद भी कंफर्म हो सकेंगी वेटिंग टिकट

डेस्क : रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है, अब चार्ट बनने के बाद भी वेटिंग टिकट कंफर्म हो सकेंगे। टीसी के पास अब रिजर्वेशन रद्द कराने वालों की अपडेट जानकारी होगी। रेलवे ट्रेन में चलने वाले प्रत्येक टीसी को हैंड डिवाइस उपलब्ध कराएगा। इसमें जैसे ही कोई व्यक्ति अपना रिजर्वेशन रद कराएगा, वैसे ही लाइन में लगे अगले व्यक्ति का वेटिंग या आरएसी कंफर्म हो जाएगा और उसे टीसी को सीट देनी होगी। ये निर्देश डीआरएम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिए। यह सुविधा शीघ्र ही लागू की जाएगी। 
रेलवे रतलाम मंडल के डीआरएम आरएन सुनकर ने बताया कि कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान स्वच्छता व अन्य व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देने के लिए कहा गया है। साथ ही उन्होंने इंदौर स्टेशन की सुंदरता और हेरिटेज ट्रेन की भी तारीफ की है। उन्होंने स्टेशनों के मेंटेनेंस पर लगातार ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने कहा, लोगों को स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।

ऐसे काम करेगी नई सुविधा
अभी रिजर्वेशन चार्ट स्टेशन से ट्रेन चलने के चार घंटे पहले बनकर तैयार हो जाता है। इसके बाद यदि कोई अपना रिजर्वेशन रद करवाता है, तो उसकी जानकारी न तो टीसी को लग पाती है, न ऑनलाइन दिखाई देता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जैसे ही टिकट रद होगा, वह टीसी के पास मौजूद टेबलेट पर दिख जाएगा। इसके बाद अगले व्यक्ति का रिजर्वेशन कंफर्म हो जाएगा और उसे सीट मिल जाएगी।

सीट खाली होने पर देनी होगी जगह
नई सुविधा के दौरान यदि कोई व्यक्ति ट्रेन में नहीं चढ़ा और उसने टिकट भी रद नहीं करवाया है, तो अगले वेटिंग वाले व्यक्ति को जगह देना टीसी की जिम्मेदारी होगी। सीट नंबर के हिसाब से ही जगह मिलेगी, लेकिन सीट देने के पहले टीसी को पूरी तरह इस बात की पुष्टि करना होगी कि रिजर्वेशन कराने वाला सफर नहीं करेगा।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *