पत्थलगडा (रांची ब्यूरो) : दांगी छात्र संघ द्वारा पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अविनाश पूर्णेंदु का पुतला दहन किया गयज्ञ। पुतला दहन एनएक्सर वन का जाति प्रमाण पत्र नही बनाए जाने के विरोध में किया गया। पुतला दहन के पूर्व छात्र संघ के सदस्यों द्वारा पुतले के साथ रैली निकाली गई। जिसमें बीडीओ के दलाल होस में आवो सरकारी आदेष के बाबजुद प्रमाण पत्र नही बनाने वाले बीडीओ का स्थानांतरण हो आदि नारे लगा रहे थे संघ के सदस्य। आक्रोषित दांगी संघ के छात्रों का कहना था की सरकारी आदेष जारी कर दिया गया है पर पत्थलगडा बीडीओ द्वारा एनएक्षर वन का जाति प्रमाण पत्र नही बनाया जा रहा है। जिसके कारण सरकार द्वारा दांगी जाति को एनएक्षर वन में शामिल किए जाने का छात्रों को लाभ नही मिल पा रहा है। मौके पर विजय दांगी, बिरबल कुमार सहित भारी संख्या में दांगी छात्र संघ के युवक शामिल थे।