दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सभी पांच पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का कब्जा हो गया। लगातार तीसरी बार अभाविप ने अपना परचम लहराया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
निर्वाचित ऑफिस बियरर का शपथ ग्रहण 18 दिसम्बर को होगा। जबकि सेन्ट्रल काउंसिल के गठन हेतु जनवरी 2020 के द्वितीय सप्ताह में बैठक आहुत की जायेगी। आज रविवार को ही छात्र संघ का चुनाव हुआ था। जिसमें मतदान का प्रतिशत 92.94 रहा। मतदान को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी थी।

नरगौना परिसर स्थित प्रबंधन भवन में मतदान हुआ था। अध्यक्ष पद के लिए अभाविप के प्रत्याशी एपीएसएम कॉलेज, बरौनी, बेगूसराय के आलोक कुमार को 117 मत मिले, जिसे विजयी घोषित किया गया। समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के आनन्द कुमार को 52 मत मिले, जबकि सोशल साईन्स फैकल्टी दीपक झा को 48 मत मिले। 5 मत रद्द किये गये। कुल 237 मत पड़े थे। इसी तरह महासचिव पद के लिए एमआरएम कॉलेज की प्रीति कुमारी 123 मत प्राप्त कर विजयी घोषित की गयी। जबकि डीबीकेएन कॉलेज, नरहन, समस्तीपुर के बबलू राज को 50 मत मिले। मिल्लत कॉलेज, दरभंगा के मो. हीरा अली को 42 मत मिले। 6 मत रद्द कर दिया गया। कुल 237 मत गिरे थे। उपाध्यक्ष पद के लिए वीएसजे कॉलेज, राजनगर, मधुबनी के ध्रुव कुमार 125 मत पाकर विजयी घोषित हुए। वहीं डीबीकेएन कॉलेज, नरहन के अनुराग कुमार को 60 मत प्राप्त हुआ। जबकि जीडी कॉलेज, बेगूसराय के अभिषेक कुमार को 42 मत प्राप्त हुए। 10 मत रद्द किये गये। कुल 237 मत डाले गये।

कोषाध्यक्ष के पद पर बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर के नीतीश कुमार सिंह 123 मत लाकर विजयी हुए। वहीं आरबीएस कॉलेज, अंदौर, समस्तीपुर के उदय कुमार राम को 56 मत, साइन्स फैकल्टी एलएनएमयू के गंधर्व झा को 41 और एलएनजे कॉलेज झंझारपुर के दीपक कुमार मिश्रा को 11 मत मिले। 6 मत रद्द किये गये। कुल 237 मत डाले गये। संयुक्त सचिव के पद पर 130 मत लाकर आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय के अमर्त्य कुमार विजयी घोषित किये गये। वहीं सीएम साइन्स कॉलेज के प्रिंस कुमार को 101 मत मिला। 6 मत रद्द कर दिये गये। कुल 237 मत डाले गये थे। चुनाव में डाले गये वोट का आंकड़ा देखे, तो सभी पदों के लिए 50 प्रतिशत से अधिक मत अभाविप के प्रत्याशियों को मिला।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. चन्द्रभूषण सिंह, चुनाव अधिकारी प्रो. अजीत कुमार सिंह और डीएसडब्लु प्रो. रतन कुमार चौधरी ने विजयी उम्मीदवार को प्रमाण-पत्र दिया। प्रमाण-पत्र मिलने के बाद अभाविप की ओर से विजय जुलुस निकाला गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !