Breaking News

आईएससी में सी एम साइंस कॉलेज के छात्र अव्वल

दरभंगा : सीएम साइंस कॉलेज के छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला स्तर पर पहले एवं दूसरे स्थान पर सफलता हासिल कर एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि इस महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा अब भी कायम है। महाविद्यालय के छात्र मनीष कुमार यादव ने गणित, भौतिकी एवं रसायन विषयों के साथ इस परीक्षा में कुल 465 अंक हासिल करते हुए जिला स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। जबकि दिलखुश कुमार यादव ने भी गणित स्ट्रीम के विषयों के साथ इस परीक्षा में कुल 461 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर दूसरा स्थान पाने में सफलता हासिल की है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले दोनों ही छात्रों के पिता खेतिहर किसान हैं और इन छात्रों की इस अभूतपूर्व सफलता ने ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए एक नायाब मिसाल पेश की है। महाविद्यालय की अनुपम जोड़ी की कामयाबी पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम कुमार प्रसाद ने रविवार को कहा कि छात्रों की सफलता से महाविद्यालय का सिर गर्व से ऊंचा उठ गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय मेधा सूची में महाविद्यालय के छात्रों के शामिल होने के साथ ही इस महाविद्यालय के 94% छात्रों के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल करने से महाविद्यालय में हर्ष व आनंद का माहौल कायम हुआ है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि छात्रों की इस बड़ी कामयाबी के बाद महाविद्यालय में रेगुलर क्लास करने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और वह महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का भरपूर उपयोग करते हुए और भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। महाविद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर वनस्पति विज्ञान विभाग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुनीला दास, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र झा, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. हरिश्चन्द्र झा, आईक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के महाविद्यालय अध्यक्ष राधेश्याम झा आदि ने भी शुभकामनाएं दी है।

पढ़ें यह भी खबर

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *