Breaking News

बिहार :: छात्रों ने ‘भैंस के आगे बजाया बीन’, बेरोजगारी को लेकर एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन

डेस्क :  एनएसयूआई दरभंगा के छात्रों द्वारा बेरोजगारी के खिलाफ ‘भैंस के आगे बीन बजाकर’ विरोध प्रदर्शन छात्रनेता सुलतान मिर्जा के नेतृत्व में किया गया। 

कार्यक्रम में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। छात्र-छात्राओं, युवा व पढ़ें लिखे नौजवान रोजगार के लिए त्रस्त हो रहे है और रोजगार सिर्फ जुमला बनकर रह गया है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री जी को चोरी करने से फुर्सत मिलेगा तो न रोजगार देंगे। वहीं एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार झा ने कहा कि मोदी जी छात्र विरोधी सरकार है यही युवा छात्र उनको 2019 के चुनाव में बेरोजगार करके भेजेगा।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मो गुफरान, कॉउन्सिल मेम्बर मो शमसाद, मो मिर्ज़ा ग़ालिब, मिर्ज़ा अशजद, ईशान सिंह राजपूत, मिर्ज़ इस्लाम, मो सज़्ज़ाद मिर्ज़ा, अज़हर मिर्ज़ा, शाहिद मिर्ज़ा, ग़ालिब बिग, जुनैद शेख, दिलनवाज़, अमन सिंह, मिर्ज़ा सलमान, मिर्ज़ा अबु हुरैरा, मिर्ज़ा मुस्तेजब सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *