Breaking News

जिलेभर में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती, दरभंगा डीएम ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

दरभंगा : समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभाकक्ष में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस अवसर पर जिला के अन्य अधिकारियों द्वारा भी नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इसमें अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव रंजन प्रभाकर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर दरभंगा संजय सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता पुष्पेश कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार,

जिला योजना पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद, सामान्य शाखा प्रभारी मनोज कुमार पवन,सहायक निदेशक सा.सु. रवि शंकर तिवारी, वरीय उप समाहर्त्ता गोविन्द् कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं समाहरणालय कर्मियों ने नेताजी के चरणो में श्रद्धासुमन अर्पित किया।
ज्ञातव्य है कि सरकार द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के द्वारा भारत वर्ष के स्वाधीनता संग्राम में दिए गये उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उनके जन्म दिवस को देश प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …