Breaking News

बिहार :: रथ यात्रा के माध्यम से भाजपा लेगी जनता से सुझाव : गोपालजी

दरभंगा : “भारत के मन की बात, मोदी के साथ” नामक संकल्प रथ यात्रा को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने बेनीपुर प्रखंड के शिवराम पंचायत के कन्हौली गांव से रवाना किया। 

उन्होंने कहा कि जनता की सहभागिता से देश के भविष्य का संकल्प पत्र तैयार हो। इसके लिए रथ यात्रा के माध्यम से जनता से सुझाव लिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान किसानो की बात-मोदी के साथ, राष्टÑीय सुरक्षा की बात-मोदी के साथ, सांस्कृतिक धरोहर की बात-मोदी के साथ आदि भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश का जिस रूप में विकास होना चाहिए था, वैसा कांग्रेस के सरकारों में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आम जनता से भी अपील है कि वे अपने मन की बात प्रधानमंत्री के साथ साझा करें।

कार्यक्रम में जिला मंत्री गणेश महथा, मंडल अध्यक्ष संतोष झा, पंचायत सचिव अमित कुमार बिट्टू, राहुल कर्ण, कौशल कर्ण आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *