Breaking News

बिहार :: डीएमसीएच की खोयी गरिमा फिर से होगी बहाल – मंत्री विनोद नारायण झा

दरभंगा : मुख्यमंत्री क्षेत्रिय विकास योजना के तहत डीएमसीएच के शिशु विभाग प्रांगण में नवजात बच्चे और माताओं के लिए प्रतिक्षालय का शिलान्यास बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री विनोद नारायण झा ने किया। 14 लाख 897 रूपये से बनने वाला भवन साल भर के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। 

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कई योजनाओं को भी जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।

उन्होंने कहा कि डीएमसीएच की अपनी अलग पहचान रही है। उसे दोबारा कायम करने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार है। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डा. आर.आर प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी सहित बड़ी तादाद में डाक्टर व आम लोग मौजूद थे।

 

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *