दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एस.एम. द्वारा अपर समाहर्त्ता कार्यालय में कार्यरत होम क्वारंटाइन कोषांग का औचक निरीक्षण किया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उक्त वक्त कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, डी.पी.ओ. (आई.सी.डी.एस) अलका आम्रपाली, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार एवं अन्य प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने कहा है कि बड़ी संख्या मे प्रवासी मजदूरों को प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन केन्द्रों मे ठहराया जा रहा है। प्रवासी मजदूरों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। क्वारंटाइन केन्द्रों मे सभी प्रवासी मजदूरों को भोजन, आवासन, एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को इस बावत बराबर निर्देशित किया जा रहा है। तथापि कतिपय क्वॉरेंटाइन केंद्रों में कुछ कमी होने की शिकायतें प्राप्त हो रही है।
कहा कि इस कोषांग से सभी क्वारंटाइन केन्द्रों में अावासित लोगों से बरावर बातें की जाये। उनसे नाश्ता, खाना , साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा आदि के बारे मे पूछा जायें। अगऱ उनलोगों के द्वारा कोई दिक्कत होने की बातें कहीं जा रही है तो इसका तुरंत समाधान संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित की जायें।
जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी कई प्रवासियों से दूरभाष पर बातें की गई और उनलोगों का हाल-चाल पूछा। इसमें जिला के दूरस्थ प्रखंडों यथा कुशेश्वरस्थान, बिरौल, बहेड़ी आदि में संचालित क्वारंटाइन केन्द्रों में अवासित प्रवासी शामिल है. उन्होंने पंचायत सरकार भवन, हरिनगर, मध्य विद्यालय निमैठी, पंचायत सरकार भवन, औराही आदि क्वारंटीन केंद्रों में रह रहे प्रवासियों से बातें कर यह जानकारी लिया कि उन्हें समय पर नाश्ता खाना मिल रहा हैं की नहीं, सभी लोंगो को दैनिक उपयोग की सामग्री मिली हैं की नहीं. साफ सफाई बराबर होती हैं कि नहीं. डॉक्टर, पुलिस पदाधिकारी बराबर विजिट करते हैं कि नहीं आदि.
इन केन्द्रों में रह रहें प्रवासियो द्वारा समय पर अच्छा-नाश्ता/खाना मिलने की बातें बताया गया । चिकित्सकों के भी नियमित भ्रमण करने की बाते बताई गई। इनलोगों द्वारा बताया गया कि इन्हें क्वारंटाइन केन्द्रों में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। जिलाधिकारी द्वारा उनलोंगो से कहा गया कि 14 दिनों तक प्रखंड क्वारंटीन में रहने के बाद विल्लेज क्वारंटीन में भेज दिया जायेगा.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !