लखनऊ (राम किशोर रावत) : जरूरतमंदों तक राशन भोजन और हरसंभव मदद पहुँचाने के लिये अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम से जुड़कर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने लॉकडाउन के बीच रमजान के पवित्र महीने के मद्देनजर गंगा-जमुनी तहजीब , सामाजिक सौहार्द तथा समरसता का अनूठा परिचय दिया है , उनकी पहल पर बाल चौपाल आंनद भोग मुहिम के सदस्यों द्वारा मंगलवार को फैजुल्लागंज ( निकट लाल पुल , सीतापुर मार्ग ) से शुरुआत करके शहर के अलग – अलग क्षेत्रों में करीब 200 गरीब , निसहाय रोजेदारों के परिवारों को सूखा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

रोजेदारों को दिये जाने वाले राशन पैकेट में आटा , चावल , दाल , छोले , मटर , चीनी , चाय पत्ती , तेल , नमक , पापड़ , सेवई आदि सामान दिया गया । इस दौरान मुहिम संयोजक व बाल चौपाल संरक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व , सुहैल खान , रीना पाण्डेय , रबाब हैदर , आनंद कृष्ण मिश्रा , अभिषेक ने खाद्य सामग्री का वितरण किया । । बाल चौपाल द्वारा रमजान में उपयोगी सामग्री मिलने से रोजेदारों में खुशी देखी गई।
- गरीब रोजेदारों की मदद में आगे आया पुलिस वाला
- रोजा सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है , बल्कि गरीबों से हमदर्दी का नाम है -सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा
सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने बताया कि कोरोना से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर उनके द्वारा शहर में लगातार जरूरतमंदों की हर संभव सेवा की जा रही है , मुस्लिम भाइयों केे पावन माह को देखते हुए उनकी मदद की पहल की गई जो लॉक डाउन के कारण तंगहाली में हैं । उन्होंने कहा कि रोजा सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है , बल्कि गरीबों से हमदर्दी का नाम है । इस पाक महीने में जरूरतमंद लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करना ही सच्ची इबादत है ।

अनूप मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रोटोकॉल, सामाजिक दूरी, मास्क एवं सैनीटाइजेशन का खयाल रखते हुए हमारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने , सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करते हुए कहा कि हम सभी को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये सरकार , प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिये । सभी रोजेदारों ने अमर उजाला फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करते हुए सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व द्वारा की जा रही मदद को बेहद सराहा ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !