Breaking News

मुखिया ने घर घर भेजा मास्क सेनिटाइजर व साबुन, पूर्व मुखिया ने की लॉकडाउन के पालन की अपील

  • कोरोना से लड़ाई में बेनीपुर प्रखंड के देवराम अमेठी गांव के मुखिया व उसके पति पेश कर रहे नजीर
  • घर घर जाकर 50 हज़ार मास्क, सैनिटाइजर व साबुन किया वितरित
  • लोगों से हाथ जोड़कर लॉक डॉन का पालन करने की कर रहे अपील
  • संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता व सोशल डिस्टेंसिंग की दे रहे जानकारी

दरभंगा : बेनीपुर प्रखंड के देवराम अमेठी गांव के मुखिया संजीदा खातून व उसके पति पूर्व मुखिया गयासुद्दीन कोरोना संक्रमण की लड़ाई में सरकार के साथ कदमताल कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. दोनो घर घर जाकर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से प्रधानमंत्री के लॉक डॉन के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग व स्वच्छता का संदेश फैला रहे हैं इनके द्वारा फैलाए गए जागरूकता का असर गांव में दिख रहा है.

गांव के लोग सोशल डिस्टेंसिंग व स्वच्छता का पालन कर कोरोना की जंग में अपने प्रतिनिधि का सहयोग कर रहे हैं. मानव धर्म को सर्वोत्तम मानते हुए गयासुद्दीन क्वारटीन स्कूलों में जाकर सरकार की ओर से किए गए व्यवस्था का देखरेख करते हैं. उनके रहने, खाने और चिकित्सकीय देख-रेख में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. परिणामस्वरूप ग्रामीण इनके अनूठे प्रयास की प्रशंसा कर रहे हैं.


जगह-जगह से मास्क, साबुन व सैनिटाइजर एकत्रित कर प्रशासन व लोगों में दिया बांट
देवराम अमेठी गाँव के पूर्व मुखिया गयासुद्दीन मानवता को पहला धर्म मानते हुए लोगों की सच्ची सेवा कर रहे हैं लॉक डाउन के कारण मास्क, साबुन व सैनिटाइजर इकट्ठा करने में उनको बहुत परेशानी हुई. लेकिन लोगों की संक्रमण से रक्षार्थ उन्होंने दुकानों में जाकर संपर्क किया. अपने पैसो से जैसे तैसे कर मास्क, साबुन व सैनिटाइजर खरीद कर लाकर उसे प्रशासन, पुलिस व स्थानीय लोगों के बीच बांट दिया.


गांव के लोगों में आई जागरूकता
मुखिया संजीदा खातून व उनके पति गयाउद्दीन के द्वारा फैलाए गए कोरोना संबंधित जागरूकता के कारण छोटे बच्चे भी घर से बाहर निकलने में परहेज़ कर रहे हैं. बड़े बुजुर्ग भी अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर कदम रख रहे हैं. छोटे बच्चे भी मास्क का प्रयोग कर रहे हैं बार-बार अपने हाथ को साबुन से हो रहे हैं साथ ही दूसरों को भी यह संदेश दे रहे हैं कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता एवं सोशल डिस्टनसिंग बहुत आवश्यक है. इस का अनुसरण कर हम कोरोना पर ज़ीत प्राप्त कर सकते है.


लॉक डाउन का पालन कर कोरोना को दे सकते मात
अमेठी पंचायत के पूर्व मुखिया गयासुद्दीन ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी का रूप ले चुका है इसका खात्मा करने के लिए सभी को प्रधानमंत्री के निर्देशक से लॉक डाउन का पालन करना ही होगा सोशल डिस्टेंसिंग से कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को हम रोक सकते हैं साथ ही स्वच्छता वह सफाई अपनाकर इस वायरस को समाप्त किया जा सकता है इसके लिए सभी लोगों को एक साथ रहकर एकजुटता दिखानी होगी और महामारी के इस लड़ाई में जीत प्राप्त कर सकते हैं

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …