दरभंगा : कोरोना संक्रमण के खतरे की जानकरी अब घर बैठे मिल पाएगी. इसमें भारत सरकार द्वारा लांच की गयी आरोग्य सेतु एप आपकी मदद करेगा. इतना ही नहीं यह एप आपको यह भी जानकारी देगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है तथा आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस एप्लीकेशन में कोरोना के रिस्क की केलकुलेशन कंप्यूटर विज्ञान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि द्वारा की जाएगी. साथ ही आयुष मंत्रालय ने कोरोना का मजबूती से सामना करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय भी बताये हैं. इस बात की जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव अमित खेरे ने पत्र के माध्यम से दी है.

11 भाषाओँ में मिल सकेगी जानकारी :
आरोग्य सेतु एप की सहायता से 11 भाषाओँ में जानकारी उपलब्ध हो सकेगी. जिसे एंड्रायड व एपल दोनों ही प्रकार के यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे. पत्र के माध्यम से अमित खेरे ने एप्पल एवं एंड्राइड से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने का लिंक भी जारी किया है.
अभी डाउनलोड करने के लिए दिए गए फोटो पर क्लिक करें
एंड्राइड यूजर गूगल स्टोर से (https://play.google.com /store/apps/details?id=nic.goi.arogyasetu) एवं एप्पल यूजर ( itms-apps://itunes.apple.com/app/id505825357) डाउनलोड कर सकते हैं.
ये हैं एप के खास फिचर्स:
आरोग्य सेतु एप के दो सबसे खास फीचर्स है। पहला यह कि इसमें राज्यवार कोरोना हेल्प सेंटर के फोन नंबर्स की लिस्ट तथा दूसरा सेल्फ असेसमेंट है। इस फीचर के जरिए आप यह जांच कर सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं। इसके अलावा अगर आपमें कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं तो यह एप सेल्फ-आइसोलेशन से जुड़े निर्देश देता है।
ट्रेवल हिस्ट्री पर एप रखेगी नजर, डाटा रहेगा सुरक्षित:
कोरोना सेतु एप आपकी ट्रेवल हिस्ट्री पर नजर रखेगी। इंस्टाल करते समय यह आपके फोन के नंबर, ब्लूटूथ तथा लोकेशन का एक्सेस मांगेगी। यह एप यूजर के डाटा को इंक्रीप्शन के आधार पर उसके ही फोन में सेव करेगी इसलिए यूजर का डेटा कोई यूज नहीं कर सकेगा तथा सेफ रहेगा.
समझिए… ऐसे करेगी कोरोना के बारे में सतर्क:
यदि आपने अपने फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर ली है तो यह आपसे शुरूआत में पूछी गई जानकारी के आधार पर बताएगी कि आपको कोरोना का कितना खतरा है। इसके बाद यदि आप किसी कोरोना आशंकित मरीज के संपर्क में आ जाते हैं तथा उस संक्रमित व्यक्ति ने भी अपने फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल की हुई है। ऐसे में उस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आने पर आपके फोन में इंस्टाल की गई आरोग्य एप आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सतर्क कर देगी कि आपको भी कोरोना संक्रमण का खतरा है।
आयुष मंत्रालय ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बताये उपाय:
शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को ऐसे करें मजबूत…
-दिन-भर गर्म पानी का सेवन करें
प्रत्येक दिन लगभग 30 मिनट योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करें

-भोजन में हल्दी, जीरा एवं धनिया का प्रयोग अवश्य करें
-रोग प्रतिरोध क्षमता को ऐसे बढ़ाएं
-सुबह में एक चम्मच च्यवनप्राश जरुर लें
-हर्बल टी का इस्तेमाल करें या तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सूखी अदरख एवं मुन्नका का काढ़ा बनाकर दिन में एक से दो बार लें

-150 मिलीग्राम गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी मिलाकर एक से दो बार सेवन करें
कोरोना से ऐसे खुद को सुरक्षित रखें…..
-नाक के दोनों छिद्रों में नारियल तेल, तिल तेल या घी सुबह और शाम डालें
-एक चम्मच तिल तेल या नारियल तेल को मुँह में बिना निगलें 2 से 3 मिनट तक रखें एवं इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला कर लें. ऐसा दिन में एक से दो बार किया जा सकता है.

-यदि कंठ में दर्द हो या सूखी खाँसी हो तब पुदीना एवं अजवायन की भांप लें. लौंग के पाउडर को चीनी या शहद में मिलाकर दिन में 2 से 3 बार सेवन करें. यदि खाँसी लंबे समय तक हो तो चिकित्सक की सलाह जरुर लें.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
