डेस्क : बिहार समेत देशभर के डॉक्टर 18 जून को 4 घंटे के लिए ओपीडी सेवा नहीं देंगे। यानि अगले शुक्रवार को देशभर के अस्पतालों में ओपीडी सेवा बाधित रहेगी।
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
दरअसल योग गुरु बाबा रामदेव की तरफ से एलोपैथी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के विरोध में डॉक्टरों ने 4 घंटे तक ओपीडी सेवा बंद करने का फैसला किया है। डॉक्टर बाबा रामदेव के खिलाफ विरोध जता रहे हैं आपको बता दें कि सुबह 8:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक के सभी एलोपैथिक डॉक्टर ओपीडी सेवा नहीं देंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी आईएमए की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया।

बिहार आईएमए के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और सचिव डॉ सुनील कुमार ने संगठन के सभी शाखाओं के अध्यक्षों और सचिवों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। बिहार में कोई भी डॉक्टर 4 घंटे तक ओपीडी सेवा नहीं देगा।

आईएमए ने कहा है कि बाबा रामदेव ने चिकित्सा विज्ञान, आधुनिक चिकित्सा पद्धति, कोविड टीकाकरण और कोविड काल में शहीद हुए डॉक्टरों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। 9 जून की बैठक में यह फैसला लिया गया कि बाबा रामदेव के अपमानजनक बयानों के खिलाफ 18 जून को 4 घंटे तक ओपीडी सेवा बाधित रखी जाएगी। संगठन का कहना है कि अगर बाबा रामदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो आगे आंदोलन और तेज होगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !