दरभंगा : लोकसभा आम निर्वाचन- 2019 का निर्वाचन सफलता पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से दरभंगा जिला में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जा रहे है। दरभंगा नगर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति/वाहन आदि पर निगरानी रखने हेतु जगह-जगह सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये जा रहे है।

वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम द्वारा इस बावत दरभंगा नगर में प्रवेश करने वाले मुख्य स्थलों चौक-चौराहों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया गया। इसमें एकमी मोड़, दिल्ली मोड़, सिमरी बोर्डर, केवटी थाने के पास, भरवाड़ा-जाले रोड़ पर तुरंत सी.सी.टी.वी. सस्थापित करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आदेश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इसके उपरांत सभी निर्वाचन कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त सभी मतदान कर्मियों को भत्ते की राशि उनके बैंक खाते में सीधे आर.टी.जी.एस. की जायेगी। जिला पदाधिकारी ने इसे सुनिश्चित कराने हेतु कार्मिक कोषांग के नोडल को निदेश दिया।
पढ़ें प्रमुख खबरें एक क्लिक में...
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के लिए ब्रजगृह एम.एल.एकेडमी के एक कमरे में बनाया जायेगा। ब्रजगृह कोषांग के नोडल पदाधिकारी को विधान सभा वार रिसिंविग कॉटर का निर्माण कर उसमें पर्याप्त संख्या में योग्य कर्मियों की नियुक्ति कर लेने हेतु निदेश दिया गया। सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सभी मतदान सामग्री का संग्रहण कर लेने एवं उसके वितरण की समुचित व्यवस्था करने हेतु निदेशित किया गया।

इस बैठक में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम., एस.एस.पी. बाबूराम, सिटी एस.पी. योगेन्द्र कुमार, ए.डी.एम. विभूतिरंजन चैधरी, डी.डी.सी. डॉ. कारी प्रसाद महतो सहित सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !