Breaking News

बिहार का कारोबारी 3.5 करोड़ रूपये के साथ नागालैंड में धराया, चार्टेड विमान से अकेले कर रहा था यात्रा

picsart_11-23-01-21-48-300x200चार्टेड विमान में अकेले यात्रा कर रहे बिहार के एक कारोबारी को मंगलवार को नागालैंड स्थित हवाईअड्डे पर 3.5 करोड़ रुपये के साथ पकड़ा गया है. यह नकदी चलन से बाहर हो गये नोटों के रुप में थी. अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और सीआईएसएफ के जवान इस व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं. इस व्यक्ति की पहचान बिहार के मुंगेर जिले के ए सिंह के रूप में की गयी है.

इस व्यक्ति को जेट विमान के उतरते ही रोक लिया गया था. बाद में मामला स्थानीय आयकर अधिकारियों को सौंप दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि जेट विमान ने हरियाणा के सिरसा से आज सुबह उड़ान भरी थी. उन्होंने कहा, ‘‘सीआईएसएफ के जवानों ने कुछ पूर्व सूचना के आधार पर कार्रवाई की और जैसे ही यह व्यक्ति यहां उतरा, उसे रोक लिया गया. शुरुआत में राशि 5.5 करोड़ रुपये की बतायी जा रही थी लेकिन बाद में आयकर अधिकारियों ने कहा कि उससे 3.5 करोड़ रुपये की राशि बरामद हुई है.

आयकर विभाग के अधिकारी इस मुद्रा के स्रोत की जांच कर रहे हैं.” सरकार की ओर से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिए जाने के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां और हवाईअड्डे की सुरक्षा करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कड़ी निगरानी रख रहे हैं.

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …