दरभंगा : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 स्वच्छ,शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए दरभंगा के डी एम सी एच के सभागार में दो पालियों में गश्ती दल के दण्डाधिकारीयों पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा उनके निर्वाचन से संबंधित कर्तव्यों को समझाते हुए ई वी एम की पूरी जानकारी दी गयी ।
- दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा: अतिरिक्त 30 क्यूसेक पानी मिलने से मिलेगी बड़ी राहत
- शादी के दो महीने भी नहीं पूरे, नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध फांसी, पति हिरासत में
- लोकलाज के डर में नवजात सड़क पर छोड़ा गया, डॉक्टरों की मेहनत ने बचाई मासूम की जान
- सोनीपत में रिश्तों का खौफनाक अंजाम—भाभी की हत्या के बाद बुजुर्ग ने दी जान, सुसाइड नोट बना जांच का आधार
- सोसायटियों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, ऑडिट के बाद भी काम अधूरा तो कार्रवाई तय
उन्हें बताया गया कि उनकी ड्यूटी मतदान तिथि के एक दिन पूर्व प्रारंभ हो जाती है।
उन्हें वज्रगृह से ई वी एम प्राप्त करके आबंटित मतदान केंद्रों तक पहुंचाना है। इसलिए उनकी ड्यूटी काफी संवेदनशील है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई. वी. एम लेकर जाने वाला कोई भी वाहन किसी थाना, किसी ढाबा, किसी भी सार्वजनिक स्थल पर नहीं रुकेगा।

मतदान केंद्रों को ई.वी.एम उपलब्ध कराने के उपरांत उसी पी. एस. एल पर रहकर दिनभर विधि व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण बनाए रखना है तथा मतदान समाप्ति के उपरांत पुनः ई.वी.एम सुरक्षित वापस लाकर वज्रगृह में जमा करना है। उन्हें कोविड-19 के गाईड लाइन का पूर्णतः पालन करने से संबंधित तथा सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !