Breaking News

(उ०प्र०) : ना गेट टूटा ना ताला , 1 लाख कीमत के जेवरात गायब !

Thievesलखनऊ(राज प्रताप सिंह) : राजधानी के गाजीपुर थानाक्षेत्र मे एक चोरी का मामला प्रकाश मे आया। सबसे बड़ी बात यह की इस घटना मे ना गेट टूटा है ना ही ताला टूटा है । पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमेरे की मदद से आगे की तफ़तीश कर रही है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीपुर थानाक्षेत्र के डी 79/4 इन्दिरा नगर निवासिनी सुलेखा द्विवेदी महानगर स्थित सीएमएस मे शिक्षिका है । सुलेखा के पति एसके द्विवेदी पटना यूनिवरसिटि मे प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है । सुलेखा ने बताया की 16 फरवरी के दिन पूरा परिवार एक शादी समारोह मे सम्मिलित होने फैज़ाबाद गया था । पूरा परिवार 17 फरवरी को वापस लखनऊ आया । सुलेखा ने 18 फरवरी को पुलिस को चोरी होने की सूचना दिया । मौके पर पुलिस ने पड़ोस की घर मे लगे सीसीटीवी कैमेरे की मदद से आगे की पड़ताल कर रही है । बक़ौल सुलेखा कुल लगभग एक लाख कीमत के जेवरात गायब है ।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …