Breaking News

(उ०प्र०) : कोख थी सुनी तो विवाहिता ने दी जान !

Woman-suicide-by-hanging-brotherinlaw-was-torturedलखनऊ(राज प्रताप सिंह) : राजधानी के कैण्ट थानाक्षेत्र मे कोख सुनी होने वजह से एक विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया। महिला यूपी 100 में तैनात थी । शनिवार सुबह महिला कर्मी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। । मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैण्ट थानाक्षेत्र के अर्जुनगंज अजय मौर्या किराये के मकान में रहते है। अजय एक निजी दूरसंचार कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी 28 वर्षीय नीलम मौर्या प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से यूपी 100 में कार्ररत थीं। शनिवार सुबह नीलम का शव कमरे की छत पर लगे पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाटम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कैण्ट ने बताया कि महिला का विवाह 2011 में हुआ था। पांच वर्ष होने के बावजूद भी उसकी कोख सूनी थी। इसी बात को लेकर नीलम और उसके पति का अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात्रि भी दोनों का विवाद हुआ था। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए मृतका के पति से पूछताछ कर रही है।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …