Breaking News

उ.प्र. :: इस बार यूपी में मोदी की हांडी नहीं चढ़ेगी – मायावती

लखनऊ/देवरिया(राज प्रताप सिंह) : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे पर कटाक्ष करने का दौर जारी है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कहा कि इस बार उप्र में मोदी की हांडी नहीं चढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी को बताए कि दूध की नदियां कहां बह रही हैं?

मायावती ने देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा के पास उप्र में कोई मुद्दा नहीं है। केंद्र में सरकार बने हुए पौने तीन साल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी भी गरीब के खाते में एक रुपये भी नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने प्रदेश की कमान अपनी बेटी को सौंपने का पूरा मन बना लिया है। अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने कितने कत्लखाने खत्म कराए हैं।”मायावती ने कहा कि कुछ महीने पहले भाजपा ने कालेधन पर रोक लगाने के लिए नोटबंदी की थी। इससे कोई फायदा नहीं हुआ है। लाखों लोग बेरोजगार हो गए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में यह भी चर्चा है कि नोटबंदी करने से पहले मोदी और भाजपा ने अपनी पार्टियों और चहेते पूंजीपतियों का पैसा ठिकाने लगा दिया था।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …